फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Black River Travel , wreaking havoc

काली नदी का सफर, ढा रहा कहर

Sun, 03 Jan 2016 12:04 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sun, 03 Jan 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Black River Travel , wreaking havoc

इंदुइयागंज के निकट काली नदी में ग्रामीणों से भरी

विज्ञापन
नाव पलट गई, जिससे उसमें सवार आधा दर्जन लोग व दो बाइकें नदी में गिरकर डूब गईं। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। कई लोगों ने नदी में कूदकर पानी में डूबे लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया। इस दौरान एक छात्रा चुटहिल हो गई।

इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। नारेबाजी कर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि अफसरों की नाकामी के कारण डेढ़ साल पहले बना पुल बेमतलब साबित हो रहा है। कोतवाली क्षेत्र के गांव इंदुइयागंज स्थित काली नदी पार करने के लिए शनिवार की सुबह कुछ स्कूली छात्र-छात्राएं व ग्रामीण दो बाइकों समेत नाव पर सवार हुए। नाव को गांव इंदुइयागंज निवासी श्रीप्रकाश चला रहा था।

उत्तरी किनारे से दक्षिण दिशा की ओर नाव चलने के बाद करीब 15 फिट की दूरी पर एकाएक नाव असंतुलित होकर पलट गई। इससे गांव भज्जापुरवा निवासी छात्रा उपासना, आराधना, रुचि, पूनम व मदनलाल, चचासंडा निवासी डिंपल और दो बाइकें पानी में डूब गईं। नाव पलटते देख नदी किनारे खड़े लोगों में हड़कंप मच गया।

शोर मचने पर आसपास खेतों में काम कर रहे तमाम मौके पर एकत्र हुए और कई नौजवान नदी में कूदकर डूबे लोगों को बाहर निकालकर उनकी जान बचाई। इस दौरान चोट लग जाने से छात्रा उपासना घायल हो गई। इस घटना के बाद अंशू प्रताप सिंह, किशोरीलाल, आशाराम, योगेश वर्मा, राम भजन, रामऔतार आदि ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि वह किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।

दक्षिण छोर का संपर्क मार्ग नहीं बनाया गया। इस कारण सरकार के करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद आवागमन शुरू नहीं हो पा रहा है। मजबूरी में लोग नाव से पार जाते हैं। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि कुछ लोग जबरन डोंगा चला रहे हैं, पर नाव का इस्तेमाल नहीं करते हैं।

डोंगा की चौड़ाई कम होने पर वह असंतुलित होकर पलट जाता है। इस पर रोक लगाई जाए। उधर, सूचना पाकर हल्का चौकी के दरोगा कालीचरण ने ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने नदी में डोंगा चलाने पर सख्ती से पाबंदी लगा दी।

इस घटना के बाद कई घंटे तक नाव का संचालन बंद रहने से नदी के दोनों तटों पर नदी पार करने वालों की भीड़ जमा रही। वहीं शासन-प्रशासन का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। उधर, जिला पंचायत सदस्य के पुत्र सपा नेता पिंटू यादव का कहना है कि पुल निर्माण की समस्या बेहद गंभीर है। पुल के दूसरी तरफ पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाकर सड़क पूर्ण कराने के लिए मुख्यमंत्री के पास जाकर गुहार लगाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed