फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Black River on the damaged bridge Force

काली नदी के क्षतिग्रस्त पुल पर फोर्स तैनात

Thu, 12 May 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Thu, 12 May 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Black River on the damaged bridge Force
पुल में दरार को देखती भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पीडब्लूडी के जेई अजब सिंह यादव ने बताया कि क्षतिग्रस्त हुए काली नदी के पुल पर करीब एक महीने तक मरम्मत का काम चलेगा। इसके बाद ही इसे चालू किया जाएगा। पुल पर फोर्स भी तैनात कर दी गई है। बुधवार दोपहर फर्रुखाबाद-छिबरामऊ मार्ग स्थित ऊधरनपुर गांव के पास काली नदी का पुल क्षतिग्रस्त होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत पुल पर आवाजाही बंद करा दी। फिर पीडब्लूडी के अधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन


पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता विपिन पचौरिया, जेई एके सिन्हा और अजब सिंह यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता विपिन पचौरी ने बताया कि चैनल खिसक जाने से पुल क्षतिग्रस्त हुआ है। अधिकारियों के मुताबिक अब पुल पर आवाजाही खतरनाक हो सकती है, इसीलिए दोनों ओर दीवारें खड़ी कराके दोनों जिलों के पुलिस प्रशासन को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed