{"_id":"6a567c99e15b93a5c80c1bf7","slug":"bjp-workers-protest-pays-off-je-faces-action-transferred-to-jhansi-kannauj-news-c-214-1-knj1005-152555-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: भाजपाइयों का हल्लाबोल लाया रंग, जेई नपे, झांसी तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: भाजपाइयों का हल्लाबोल लाया रंग, जेई नपे, झांसी तबादला
विज्ञापन
सौरिख (कन्नौज)। विद्युत निगम के जेई की अभद्रता के मामले में शनिवार को किए गए भाजपाइयों के प्रदर्शन और दबाव के बाद विभाग ने मंगलवार को सख्त कदम उठाते हुए जेई का तबादला झांसी कर दिया है। हालांकि, सौरिख विद्युत उपकेंद्र पर अभी तक किसी जेई की तैनाती न होने से पद खाली है। इससे क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।
बिजली से जुड़ी एक शिकायत लेकर हसेरन भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राम किशन तिवारी शनिवार को उपकेंद्र पहुंचे थे। वहां जेई दिलीप कुमार शर्मा ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया था। इसकी भनक लगते ही भाजपा खेमे में रोष फैल गया। देखते ही देखते मंडल अध्यक्ष मंजेश पाल, जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र शाक्य, और अरुण प्रताप सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बिजलीघर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। आक्रोशित भाजपाइयों ने बिजलीघर पर नारेबाजी करते हुए जेई के निलंबन की मांग पर अड़ गए थे। बढ़ते राजनीतिक दबाव और जनाक्रोश को देखते हुए उच्चाधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए जेई का स्थानांतरण कर दिया।
उपभोक्ताओं की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
जेई दिलीप कुमार शर्मा के झांसी तबादले के बाद से सौरिख बिजलीघर में जेई का पद फिलहाल रिक्त हो गया है। नए अधिकारी की नियुक्ति न होने के कारण बारिश के इस मौसम में फॉल्ट या अन्य विभागीय कार्यों के लिए उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। एसडीओ रामसिंह ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि जेई दिलीप कुमार शर्मा का तबादला झांसी के लिए कर दिया गया है। जल्द ही नई तैनाती की जाएगी।