फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   BJP workers enraged over the insult to the minister, lay down and blocked the road.

Kannauj News: मंत्री के अपमान पर भड़के भाजपाई, लेट कर लगाया जाम

Sat, 28 Mar 2026 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
BJP workers enraged over the insult to the minister, lay down and blocked the road.
कन्नौज। रोमा स्मारक मुक्ताकाशी मंच पर मंत्री के अपमान से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सड़क पर लेट कर प्रदर्शन किया। इससे जीटी रोड पर जाम लग गया। पुलिस प्रशासन ने आक्रोशित कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया पर नहीं माने। जानकारी मिलते ही समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण मौके पर पहुंचे और कार्यक्रर्ताओं को समझाया। इसके बाद कार्यकर्ता माने और जाम खुला।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के मकरंदनगर तिराहे पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का हुजूम निहाल वर्मा की अगुवाई में सड़क पर बैठकर व लेटकर भाजपाइयों ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। डीएम-एसपी और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। एक घंटे तक प्रदर्शन चला। इसकी सूचना मिलने पर सीओ अभिषेक प्रताप अजेय और प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह भारी पुलिस बल के साथ वहां पहुंच गए।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे निहाल वर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन पूरी तरह से निरंकुश हो चुका है। मंत्री असीम अरुण का रोमा स्मारक पर अपमान हुआ जिसे पार्टी कार्यकर्ता बर्दाश्त नही करेंगे। भाजपा नेत्री संध्या शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर मंत्री असीम अरुण और उनकी पत्नी ज्योत्स्ना का स्वागत हुआ और न ही कोई अधिकारी वहां मौजूद था। मंत्री के इस अपमान के खिलाफ कार्यकर्ताओं में रोष है। अफसरों को अपने रवैये में सुधार की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम से माफी मांगने की मांग पर अड़े

भाजपाइयों के धरना प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। इसके बावजूद कार्यकर्ता डीएम-एसपी और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। कार्यकर्ता डीएम के माफी मांगने की जिद पर अड़े रहे। मंत्री ने बताया कि पत्र लिखकर जिला प्रशासन को नसीहत दे दी गई है। दोबारा गलती करेंगे तो कोई निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद कार्यकर्ता शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed