फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   BJP workers brainstorming with supporters. Dialogue

Kannauj News: आखिरी गेंद पर रिशू के छक्के ने सुपर किंग्स को दिलाई जीत

Wed, 15 May 2024 03:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 15 May 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
BJP workers brainstorming with supporters. Dialogue
तालग्राम। चौखटा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का चौथा मैच मंगलवार को खेला गया। खनियापुर इलेवन और गदनापुर सुपर किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। मैच की आखिर गेंद पर रिशू ने छक्का मार कर सुपर किंग्स टीम को एक विकेट से जीत दिलाई। उम्दा बालिंग करने पर विनीत को मैन आफ द मैच का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन



खनियापुर इलेवन के कप्तान संदीप ने टाॅस जीत कर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया। ओपनर बल्लेबाज विक्की दो गेंद खेलकर बिना खाता खोले छक्का मारने के प्रयास में बाउंड्री पर कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए। अंकित ने 13 गेंदों में दो छक्कों की मदद से 17 रन, तरुण ने छह गेंदों पर तीन चौके की बदौलत 14 रन बनाए। सावन ने 10 रन का योगदान दिया। पूरी टीम 11.2 ओवर में 68 रन बना कर आलआउट हो गई। बॉलर विनीत ने तीन ओवर में एक मेडन फेंक कर नौ रन देकर तीन विकेट चटकाए। शिवम ने भी तीन ओवर फेंक कर 16 रन देकर तीन विकेट लिए।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने बल्लेबाजी करने उतरे सुपर किंग्स के कप्तान शिवम बिना खाता खोलेते ही आउट हो गए। गोलू ने दो चौकों की मदद से 15 व गुलशन ने चार अनुज ने 13 रन बनाए। 13 ओवर पांच गेंदों पर नौ विकेट गिर गए और केवल 66 रन ही बने। आखिर गेंद पर तीन रन बनाने थे। अंतिम बैट्समैन के रूप में एक गेंद खेलने रिशू मैदान पर आए। डेविड के आखिरी ओवर की अंतिम गेंद पर छक्का लगा कर टीम को एक विकेट से मैच जीता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप ने तीन ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट लिए। विनीत के पांच रन बनाने और तीन विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार समाजसेवी महेश राजपूत ने दिया। मैच के अंपायर विश्वनाथ, गौरव और थर्ड अंपायर राम-लखन, कमेंटेटर दिनेश चंद्र, सिपाही लाल और स्कोरर गंगाधर रहे। इस दौरान अध्यक्ष अनिल राजपूत, आयोजक गोविंद, शिक्षक नीलेश, अनुज राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed