फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   BJP will win the district panchayat elections: MP

जिला पंचायत चुनाव भाजपा ही जीतेगी: सांसद

Sat, 03 Jul 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
BJP will win the district panchayat elections: MP
कन्नौज। सांसद सुब्रत पाठक ने शुक्रवार को अचानक प्रेस कांफ्रेंस बुलाई। यहां कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव भाजपा ही जीतेगी। भाजपा के पास आवश्यक सदस्य हैं। भ्रष्टाचार व भयादोहन का आरोप लगाने वालों ने 2015 में क्या किया, यह सभी को याद है।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि भाजपा निष्पक्ष व लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव लड़ रही है। जीतेगी भी। उन्होंने सपा के कार्यकाल में होने वाले चुनाव की याद दिलाते हुए उसे लोकतंत्र की हत्या बताया। कहा कि 2012 से 2017 तक सपाइयों की शह पर खूब घोटाले और फर्जीवाड़ा हुआ। अगले छह महीने में कब्जा करने वालों, अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित करने वालों, गरीबों के राशन पर डाका डालने वालों पर कानूनी कार्रवाई करना सरकार का लक्ष्य है। अवैध तरीके से अर्जित संपत्तियां जब्त की जाएंगी। सांसद ने आशा होने का तथ्य छिपाकर जिला पंचायत सदस्य बनीं सरोजनी कुशवाहा को वोट न डालने देने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन और निर्वाचन आयोग दोनों से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed