फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   BJP will run every home tricolor campaign

Kannauj News: भाजपा चलाएगी हर घर तिरंगा अभियान

Thu, 07 Aug 2025 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
BJP will run every home tricolor campaign
कन्नौज। भाजपा का जिले में हर घर तिरंगा अभियान 10 से 15 अगस्त तक चलेगा। पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से हर घर में तिरंगा झंडा पहुंचाया जाएगा। इसे स्वतंत्रता दिवस पर घर पर लगाने की अपील की जाएगी। यह बात क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बुधवार को भाजपा कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में कही।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान 10 अगस्त से प्रदेश में शुरू होगा। जिले के प्रत्येक बूथों पर भाजपा कार्यकर्ता घरों में तिरंगा झंडा वितरित करेंगेे। 15 अगस्त को तिरंगा यात्रा भी निकाली जाएगी। इसके लिए भाजपा के जिला पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही है। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को भाजपा जनपद में विभाजन विभीषिका दिवस मनाएगी। उन्होंने कहा कि 1947 में विभाजन को भाजपा काले दिवस के रूप में मनाती रही है।
विज्ञापन

पार्टी का मानना है कि विभाजन अनैतिक और असंवैधानिक हुआ है। ऐसे में 14 अगस्त को प्रत्येक बूथ पर मौन जुलुस, मशाल जुलूस और मोमबत्ती जलाकर रोष व्यक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के लिए भाजपा तैयार है। इस दौरान विधायक कैलाश राजपूत, विधायक अर्चना पांडेय, जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, मीडिया प्रभारी शरद मिश्र, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय अध्यक्ष का अखिलेश यादव पर तंज
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मस्जिद गए सपा मुखिया ने वहां कलमा भी पढ़ा होगा। उन्होंने मौलाना साजिद रसीदी द्वारा मैनपुरी सांसद डिंपल यादव पर दिए गए विवादित बयान के बाद सपा सुप्रीमो की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। कहा कि वोट बैंक के लिए अखिलेश यादव इतने गिर गए हैं कि उनके मुंह से मौलाना के खिलाफ एक शब्द भी नहीं निकला।


सपा मुखिया की राजनीति पर उठाए सवाल
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सपा मुखिया की आलोचना करते हुए उनकी राजनीति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि डिंपल यादव भारतीय नारी के परिवेश में थीं और हिंदू, सिक्ख, जैन समेत कई धर्मों और संप्रदायों में यह पहनावा पहना जाता है, तो क्या इस्लाम को मानने वाले इसे सही नजर से नहीं देखते हैं। कई मुस्लिम महिलाएं हैं, जो बुर्का नहीं पहनती, क्या उन्हें भी वह लोग गलत नजरों से देखते हैं। इस पर बहस होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed