फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   BJP took soil will struggle Tilak

मिट्टी से तिलक लगा भाजपाई करेंगे संघर्ष

Wed, 28 Dec 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Wed, 28 Dec 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
BJP took soil will struggle Tilak
नरेंद्र राजपूत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

जिले में महिला व युवा सम्मेलन, पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और परिवर्तन यात्रा के बाद भाजपा अब किसान महाअभियान की शुरुआत करने जा रही है। लखनऊ में दो जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी की परिवर्तन रैली के बाद पांच से 11 जनवरी के बीच जिले के तीनों विधानसभाओं में 30 अलग-अलग कार्यक्रम होने हैं।

विज्ञापन


इन कार्यक्रमों के अंतर्गत किसानों व ग्रामीण युवाओं के साथ अलाव पर संवाद होगा। इसमें भाजपा के पदाधिकारी व नेता मोदी सरकार की नीतियों खासकर कृषि क्षेत्राें की उपलब्धियों व ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ी योजनाआें के बारे में जानकारी देंगे। इसके साथ ही भाजपा नेता ग्रामीण युवाओं के साथ सपा-बसपा की नाकामियों और नोटबंदी पर भाजपा के सकारात्मक पक्षों पर भी चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सचिन शर्मा ने बताया कि इसमें जिले के सभी नेता व खासकर किसान नेता शामिल होेंगे। इस संवाद में किसानों से उनकी मांगों व सरकार से उनकी अपेक्षा भी जानी जाएगी। इस कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों व ग्रामीण युवाओं के साथ अलाव पर संवाद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने पीएम की लखनऊ में होने वाली रैली के बाद इस अभियान को शुरू करने का निर्णय लिया है। जिले में इस किसान अभियान के दौरान तीनों विधानसभाओं में लगातार छह दिनाें तक अलग-अलग 30 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


13 जनवरी को होगी किसान रैली
भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने बताया कि 13 जनवरी को पूरे जिले के किसानों की समस्याएं व उनकी सरकार से अपेक्षाआें के मामले में एक बड़ी किसान रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली में हर किसान अपने खेत की मिट्टी लेकर आएगा। वह मंच के एक ओर जमा की जाएगी। रैली में किसानाें के साथ संवाद के दौरान सभी भाजपा नेता उन किसानों की मिट्टी तिलक करते हुए प्रतिज्ञा लेंगे कि वह आजीवन देश के किसानों के संघर्षों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। किसानों की समस्याओं को लेकर हर पल उनके साथ दृढ़ता के साथ खड़े रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed