{"_id":"639e028bca67e25cfb3c3f3d","slug":"bjp-people-burnt-the-effigy-of-bilawal-kannauj-news-knp734020415","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: आक्रोशित भाजपाईयों ने जलाया बिलावल का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: आक्रोशित भाजपाईयों ने जलाया बिलावल का पुतला
विज्ञापन
कन्नौज। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला जलाया। इस दौरान नेता और कार्यकर्ता काफी आक्रोशित नजर आए और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पाकिस्तान के मंत्री बिलावल भुट्टो ने न्यूयार्क में अशोभनीय टिप्पणी की। इसके बाद से भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। शनिवार की दोपहर शहर के तिर्वा क्रासिंग पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में भीड़ जुटीं। सभी लोगों ने बिलावल भुट्टो और पाकिस्तान के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाकर आक्रोश जताया। इसके बाद बिलावल भुट्टो का जनाजा निकालते हुए पुतला जलाया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि ऐसी हरकत पाकिस्तान की बौखलाहट की निशानी है। प्रधानमंत्री के खिलाफ किसी तरह की अशोभनीय टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत, छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय, शैलेंद्र, अनिल पाठक, राजीव, योगेश, रामवीर कठेरिया, हरिबक्स सिंह, श्याजी मिश्रा और मिथलेश बाथम मौजूद रहे।