फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   BJP leader Kotwal and SSI clash

भाजपा नेता की कोतवाल और एसएसआई से झड़प

Thu, 30 Mar 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Thu, 30 Mar 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
BJP leader Kotwal and SSI clash
पुलिस से विवाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज नहीं किया। इस पर भाजपा नेता अरुण कुमार सिंह जनसेवक की कोतवाल व एसएसआई से तीखी नोकझोंक हुई। उन्होंने कोतवाली में धरना-प्रदर्शन की चेतावनी भी दी। पुलिसकर्मियों पर सपाई मानसिकता से काम करने का आरोप लगाया। भाजपा नेता का कहना था कि एक मुकदमा लिखने के लिए क्या प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आदेश करेंगे।

विज्ञापन


बुधवार को भाजपा नेता अरुण कुमार सिंह राठौर जनसेवक ने कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक राजबहादुर सिंह को बताया कि धोखाधड़ी की तहरीर मंगलवार को कोतवाली में दी थी। अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। कोतवाल ने बताया कि उस मामले की जांच की जा रही है। इस पर भाजपा नेता भड़क गए और पुलिसकर्मियों पर सपाई मानसिकता से काम करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


उसी दौरान एसएसआई बसंतराम कुशवाहा भी कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने भाजपा नेता को समझाने का प्रयास किया तो उनसे भी नोकझोंक हुई। इस दौरान कोतवाली में क्षत्रिय समाज के कई नेता भी मौजूद थे। भाजपा नेता राजीव दुबे के हस्तक्षेप के बाद कोतवाल ने आश्वासन दिया कि वह इस मामले की जांच से पहले ही मुकदमा दर्ज कराएंगे। यदि मामला फर्जी पाया गया तो वादी के खिलाफ 182 का मुकदमा भी कायम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या था मामला
भाजपा नेता अरुण कुमार सिंह जनसेवक ने जो तहरीर दी थी, उसमें बताया गया था कि शहर में सीपीएस सिनेसाइन कांपलेक्स के नाम से फर्म है। उन्होंने सिनेमाघर में एसी लगवाने के लिए कानपुर की एक फर्म को ठेका दिया था। अनुबंध के तहत उन्होंने सारी धनराशि फर्म को अदा कर दी। इस दौरान उन्होंने फर्म को ब्लैंक चेक दिए थे। धनराशि अदा होने के बाद फर्म ने चेक नष्ट न करके उनमें धनराशि भर ली और पैसे निकाल लिए। इसके बाद कानपुर में न्यायालय के आदेश पर उनके खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज करवा दिया। इसी फर्म के खिलाफ धोखाधड़ी की तहरीर उन्होंने पुलिस को दी थी। कोतवाल ने बताया कि मामला कानपुर का है। फिर भी उनके ऊपर मुकदमा लिखने को दबाव बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed