फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   BJP district president also gave advice to the officers

Kannauj News: भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी अफसरों को दे डाली नसीहत

Sat, 28 Mar 2026 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
BJP district president also gave advice to the officers
कन्नौज। समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने भी जिला प्रशासन को नसीहत दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पत्र जारी कर जिला प्रशासन को साफ चेतावनी दी कि यदि दोबारा इस तरह की घटना हुई तो कोई समझौता नहीं होगा, सीधे कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने इस घटना को अत्यंत चिंताजनक और अनुचित बताया है। उन्होंने एक आधिकारिक पत्र जारी कर प्रशासन की ढिलाई पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि यह रवैया प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के अनुशासन के विपरीत है। कहा कि एक लोक सेवक का समय जनता के लिए समर्पित होता है, जिसे प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ा दिया गया। जिलाध्यक्ष ने यह भी मांग की कि प्रशासन अपनी ओर से आधिकारिक रूप से खेद प्रकट करे।
विज्ञापन

वर्जन
समाज कल्याण मंत्री ने वर्चुअल बैठक कर दिशा-निर्देश सभी अफसरों को दिए हैं। शासन स्तर से भी प्रतिदिन मॉनीटरिंग की जा रही है। अब इस मामले का पटाक्षेप हो गया है। भविष्य में कार्यक्रमों को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी और जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




-आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed