{"_id":"691b7a91a1bf0692460b461b","slug":"bikes-collide-head-on-one-youth-killed-four-injured-kannauj-news-c-214-1-knj1006-140314-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक की मौत, चार घायल
विज्ञापन
फोटो :06: अमित की फाइल फोटो।
तिर्वा। ठठिया थानाक्षेत्र में रविवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। परिजनों ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां से चारों को कानपुर रेफर कर दिया गया।
देर शाम थानाक्षेत्र के धन्नापुर्वा गांव निवासी अमित (24) साथी गांव निवासी सोनू के साथ बाइक से किसी निजी काम से जनेरी गांव गया था। रात में बाइक सवार जनेरी उदैईपुर्वा मार्ग से घर लौट रहे थे। गांव के पास पहुंचते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार बरेवा गांव निवासी लवकुश (14), सुमित (12) तथा सूरज (12) सवार थे। मौके पर मौजूद लोगों ने परिजनों को हादसे की सूचना दी ओर घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। वहीं अन्य घायलों की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।थानाध्यक्ष देवेश पाल ने बताया कि पिता दशरथ सिंह की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
बिना नंबर प्लेट के दौड़ रहे वाहन, प्रशासन अंजान
रविवार को धन्नापुर्वा गांव में हुए सड़क हादसे में बिना नंबर प्लेट के बाइक सड़कों पर दौड़ रही हैं। वहीं बाइक पर सवार नाबालिग किशोर पुलिस प्रशासन की पोल खोलते हुए नजर आ रहे हैं।