फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bikers daughter seeks empowerment of women

बाइकर्स बेटियों ने जगाई नारी सशक्तिकरण की अलख

Sat, 30 Dec 2017 11:48 PM IST
kannauj
kannauj Updated Sat, 30 Dec 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bikers daughter seeks empowerment of women
बाइकर्स बेटियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सीडीओ अवधेश बहादुर सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
कन्नौज। बाइकर्स बेटियों ने शनिवार को महिला हेल्पलाइन 181 और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। शहर के आशा ज्योति केंद्र से 10 बाइकर्स बेटियों को सीडीओ अवधेश बहादुर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले कलाकारों ने भ्रूण हत्या जैसे मुद्दे पर नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया।

 अमर उजाला की महिला सशक्तिकरण मुहीम से जुड़ीं महिला बाइकर्स गूंज अभियान के तहत यहां शुक्रवार रात करीब नौ बजे पहुंची थी। शहर के एक होटल में इनका भव्य स्वागत हुआ था। रात्रि विश्राम के बाद सुबह करीब नौ बजे शहर के आशा ज्योति केंद्र से सीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर इन्हें कानपुर के लिए रवाना किया। बाइक रैली का नेतृत्व कर रहीं आगरा की बेटी पल्लवी फौजदार ने कहा कि नारी सशक्तिकरण की लोगों में अलख जगाने की विशेष जरूरत है। यही कारण है कि उनकी टीम में देश के चारों कोनों की महिलाओं को एकत्र किया गया है। आगरा उनकी जन्मस्थली है। इसलिए उत्तर प्रदेश से इस अभियान की शुरुआत की गई है। इसके बाद अभियान को दूसरे प्रदेशों में भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन


इस अभियान का पहला चरण उन लोगों ने जून में पूरा किया गया था। 23 दिसंबर को सहारनपुर में पूरा हुआ। तीसरे चरण में वह लोग मथुरा, आगरा, एटा, इटावा के बाद कन्नौज पहुंची हैं। यहां से कानपुर के लिए रवाना हो रही हैं। इधर, बाइकर्स बेटियों को हरी झंडी दिखाने से पहले आशा ज्योति केंद्र परिसर में नुक्कड़ नाटक का मंचन हुआ। कलाकारों ने बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ, भ्रूण हत्या जैसे मुद्दों पर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम में ये रहीं शामिल
कन्नौज। बाइकर्स बेटियों में पल्लवी फौजदार (आगरा), निर्मली नाथ (असम), एनी शर्मा (गुवहाटी), चारू गुप्ता (लखनऊ), तरुणा सिंह (जयपुर), अनीता कृष्णनन (चेन्नई), सीमा खरबंदा सेठ (नोएडा), सुजाता सहगल (गाजियाबाद), मोनिसा (दिल्ली) व कृष्णा सिंह (कोलकता) शामिल रहीं। इनके अलावा जिला बाल संरक्षण अधिकारी विजय राठौर, सीतापुर की महिला सामाख्या अनुपम मिश्रा, 181 महिला हेल्पलाइन की देवांश प्रिया सेठी, केयरटेकर हेमंत कुमार, महिला कल्याण विभाग की स्टेट आफिसर वर्षा रिऋु श्रेष्ठ, मोहित अवस्थी, विजय राठौर, ऋषि, महेश चंद्र देवा, ट्विंकल आदि भी इनके साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed