{"_id":"6706d910ec01f516b9048104","slug":"bike-stuck-in-vehicle-student-dragged-for-20-meters-died-kannauj-news-c-214-1-knj1005-119664-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: वाहन में फंसी बाइक, 20 मीटर तक घिसटता चला गया छात्र, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: वाहन में फंसी बाइक, 20 मीटर तक घिसटता चला गया छात्र, मौत
विज्ञापन
तालग्राम (कन्नौज)। बाइक सवार छात्र को किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक वाहन में फंस गई और छात्र 20 मीटर तक घिसटता चला गया। बाइक वाहन से निकल गई। इसके बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
तालग्राम के पलरी गांव निवासी सोनेलाल यादव सहकारी समिति में लिपिक के पद से सेवानिवृत्त हैं। उनका पौत्र अर्पित यादव (20) एसजीआर महाविद्यालय निकवा में बीएससी का छात्र था। बुधवार को किसी काम से तिर्वा गया था। वहां से दोपहर करीब एक बजे के बाइक से घर लौट रहा था।
महानगर गांव के पास पीछे से आ रहे किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक समेत करीब 20 मीटर तक घिसटता चला गया। चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और घायल युवक को सीएचसी लाए, जहां पर डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। युवक के पास मिले मोबाइल से परिजनों को हादसे की जानकारी दी। थाना प्रभारी ने बताया शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- --
पिता के बाद दो पुत्रों की हादसे में हो चुकी मौत
अर्पित के पिता सुभाष चंद्र यादव का शव करीब 15 साल पहले गांव के बबूल के जंगल में मिला था। इसके बाद 2016 में दूसरे नंबर के भाई सुमित की भी तालग्राम स्वागत गेट के पास कार की टक्कर से मौत हो चुकी है। लोग यही कह रहे हैं कि भगवान को यही मंजूर था कि एक ही परिवार के सदस्यों की हादसे में मौत हो रही है।