{"_id":"5d979c5a8ebc3e01376a9cea","slug":"bike-stuck-in-train-engine-accident-survived-kannauj-news-knp5177734144","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के इंजन में फंसी बाइक, हादसा बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन के इंजन में फंसी बाइक, हादसा बचा
विज्ञापन
मानीमऊ। रेलवे ट्रैक पार करते समय अचानक ट्रेन आने से युवक बाइक छोड़कर भाग गया। इससे बाइक ट्रेन के इंजन में फंस गई। करीब आधा किलोमीटर तक बाइक इंजन के साथ घिसटती रही। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। इससे ट्रेन भी दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई।
शक्रवार सुबह करीब आठ बजे कानपुर से फर्रुखाबाद जा रही बनारस-जोधपुर एक्सप्रेस मानीमऊ के रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले हादसे का शिकार होते बची। स्टेशन के पूरब की ओर कपूरापुर गांव जाने वाली रोड के सामने युवक बाइक के साथ रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। क्रासिंग न होने के कारण ट्रैक समतल नहीं था। इस वजह से बाइक का पहिया पटरी में फंस गया। तभी तेज रफ्तार से बनारस-जोधपुर एक्सप्रेस आ गई। जिसे देखकर युवक बाइक छोड़कर भाग निकला और ट्रेन के इंजन में बाइक फंस गई। इंजन के साथ करीब आधा किलोमीटर दूर तक बाइक क्षतिग्रस्त होकर घिसटती चली गई। ट्रेन के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। आरपीएफ थाना प्रभारी प्रमोद लाकड़ा ने बताया कि जांच की जा रही है। रेलवे ट्रैक पार करना कानूनी अपराध है। क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लिया गया है। अवैध ढंग से ट्रैक पार करने की कोशिश करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हादसे के चलते करीब 20 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही।
अक्सर रेलवे ट्रैक पार करते लोग
मानीमऊ। क्षेत्र के गांव कपूरापुर में रहने वाले लोग अक्सर घर आने-जाने की जल्दी में गलत तरीके से रेलवे ट्रैक पार कर जीटी रोड पर आते है। इससे पहले भी कई बार हादसे होते बच गए। शुक्रवार को भी ऐसी स्थिति बनी कि अगर बाइक से फंसकर इंजन ट्रैक से उतर जाता, तो बड़ा हादसा हो जाता।