{"_id":"65833292b096ea22260f590d","slug":"bike-riding-miscreants-robbed-truck-driver-kannauj-news-c-214-1-knj1005-7088-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बाइक सवार बदमाशों ने ट्रक चालक से की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बाइक सवार बदमाशों ने ट्रक चालक से की लूट
Wed, 20 Dec 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Wed, 20 Dec 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
उमर्दा। नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने ट्रक चालक से मारपीट कर 38 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया।
बुधवार की सुबह भिंड जिले के नयागांव निवासी साबिर पुत्र रहमान ट्रक चालक है। वह बिलग्राम में गिट्टी मौरंग उतार कर तिर्वा-बेला मार्ग से इटावा जा रहा था। करीब पांच बजे चालक उमर्दा कस्बा के आगे तिर्वा-बेला मार्ग के किनारे ट्रक खड़ा करके शौच करने के लिए खेत की ओर गया था। इसी दौरान बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश आए और उससे मारपीट कर उसकी पैंट लेकर भाग गए। पैंट की जेब में 38 हजार रुपये और मोबाइल फोन रखा हुआ था। थानाध्यक्ष किशनपाल ने बताया कि सुबह की घटना है। सामान चोरी हुआ है। लूट की घटना गलत है।