{"_id":"6488b2785b1548f88604a166","slug":"bike-riding-miscreants-opened-fire-on-the-police-kannauj-news-c-12-1-284867-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर झोंका फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर झोंका फायर
Tue, 13 Jun 2023 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 13 Jun 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
सौरिख। हूसेपुर-खड़नी मार्ग पर चेकिंग के दौरान बाइक को रोकने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया और मौके से भाग निकले। बाद में पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों बदमाशों को पकड़ लिया। तलाशी में तीनों के पास से अवैध तमंचे बरामद हुए।
थाना क्षेत्र के हुसेपुर-खड़नी मार्ग पर थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी हुसेपुर बंबा की तरफ से आ रही बाइक पर बैठे युवकों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। पुलिस को सामने देखकर बाइक सवार युवकों ने फायर करने शुरू कर दिया। फायरिंग से पुलिस टीम में हड़कंप मच गया। इसका फायदा उठाकर बदमाश वहां से भाग निकले। बाद में पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर तीनों युवकों को पकड़ लिया। तलाशी में युवकों के पास से तीन तमंचे, पांच कारतूस व एक बाइक बरामद हुई। पकड़े गए युवकों ने पूछताछ में अपने नाम मोहर सिंह निवासी सूतडा थाना डावी जनपद बूंदी राजस्थान, दिनेश निवासी कलम का कुआं जिला कोटा राजस्थान, राशिद निवासी बरखास थाना शहजाद नगर जिला रामपुर बताया। थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तीनों बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। कोर्ट में पेश कर वहां से जेल भेज दिया गया।