फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bike riding laborer dies due to vehicle collision

Kannauj News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत

Fri, 03 Nov 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Fri, 03 Nov 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Bike riding laborer dies due to vehicle collision
्तालग्राम। वाहन की टक्कर से ठेकेदार के साथ काम करने बिहार से हरियाणा जा रहे बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। हादसे में ठेकेदार घायल हो गया। यूपीडा कर्मचारियों ने घायल को अस्पताल भेजा। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी है। यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी के अनुसार बाइक चालक हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन



बिहार के जिला मधेपुरा थाना सिंहेश्वर गांव पटौरी निवासी राजकुमार शाह (19) मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया कि राजकुमार गांव के ठेकेदार पिंटू (35) के साथ बाइक से हरियाणा मजदूरी करने के लिए जा रहा था। बाइक ठेकेदार पिंटू चला रहा था। गुरुवार रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना तालग्राम के अमोलर गांव अंडर पास के ऊपर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक अनियंत्रित हाेकर डिवाइडर से टकराते हुए काफी दूर उछलकर जा गिरी। हादसे में बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। सूचना पर यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी ओमप्रकाश सिंह, चौकी अमोलर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल ने बताया कि युवक के परिजनों को सूचना दी गई। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

काश मान ली होती माता-पिता की बात
परिजनों ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि राजकुमार इकलौता बेटा था। पिता और मां सावित्री ने दीपावली के बाद घर से जाने की बात कह कर मना किया था, लेकिन राजकुमार ने बात नहीं मानी। ठेकेदार ने भी जबरदस्ती की और चुपके से राजकुमार घर से चला आया। शायद परिजनों की बात मान लेता तो समय टल जाता और जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed