{"_id":"ebe374c6a78cc0b7de8ed543cf1e035d","slug":"bike-rider-injured-in-collision-with-car-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर लगने से बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर लगने से बाइक सवार घायल
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sun, 28 Feb 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
जीटी रोड हाईवे पर ग्राम आम नगला के पास तेज रफ्तार
विज्ञापन
कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार छात्र गंभीर रूप से घायल हो
गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइक सवार हेलमेट लगाए था। जिससे उसके सिर में चोट आने से बच गई। नगर के असालतनगर निवासी राजवीर का बेटा ओमवीर इंटरमीडिएट का छात्र है। इस समय उसकी बोर्ड की परीक्षाएं भी चल रहीं हैं।
रविवार को वह बाइक से जनपद मैनपुरी क्षेत्र के भोगांव अपनी बहन पूनम पत्नी अतुल के यहां जा रहा था। जब वह जीटी रोड हाईवे पर ग्राम आम नगला के पास पहुंचा, तभी सामने से आई तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह उछलकर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
दुर्घटना में अनियंत्रित हुई कार भी खड्ड में जा गिरी। इस बीच वहां राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना पर प्रेमपुर चौकी इंचार्ज भी पुलिस बल सहित मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने कार सवार चालक को अपनी हिरासत में ले लिया और कार को चौकी में खड़ा करा दिया।
वहीं घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजन घायल छात्र को उपचार के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। यहां डाक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।