{"_id":"64a7066263445c5238018abd","slug":"bike-rider-injured-in-car-collision-referred-kannauj-news-c-214-1-knj1003-210-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: कार की टक्कर से बाइक सवार घायल, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: कार की टक्कर से बाइक सवार घायल, रेफर
Thu, 06 Jul 2023 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Thu, 06 Jul 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ। साथी के साथ छिबरामऊ बाजार करने के लिए आ रहे युवक की बाइक में कार ने टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों युवक खाई में गिरकर घायल हो गए। घायलों को 100 शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
क्षेत्र के ग्राम रंपुरा खोजीपुर निवासी दिलीप कुमार ने बताया कि गुरुवार की सुबह वह भाई की मोटर साइकिल से साथी कल्लू के साथ छिबरामऊ आ रहा था। सौरिख रोड पर जमादार सिंह महाविद्यालय के पीछे से आ रही कार के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क किनारे खाई में गिरकर घायल हो गए।