फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bike rider dies in pickup collision

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 01 Nov 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in pickup collision
गुरसहायगंज(कन्नौज)। बाइक से चक्की पर आटा उठाने जा रहे युवक को पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के कस्बा सराय प्रयाग निवासी किसान राजू बिहार का 18 वर्षीय बेटा रंजीत बिहार रविवार की दोपहर करीब दो बजे बाइक से आटा उठाने जा रहा था। जीटी रोड सराय प्रयाग चौकी पुलिस के सामने पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना परिजनों को मिलते हैं उनमें कोहराम मच गया। सराय प्रयाग चौकी प्रभारी ऋषिकेश मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुछ ग्रामीणों के कहने पर एक पिकअप को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed