{"_id":"64aaf40a0c6b40fded0997f8","slug":"bike-rider-dies-due-to-vehicle-collision-kannauj-news-c-221-1-sknp1054-320-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Sun, 09 Jul 2023 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sun, 09 Jul 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
बीघापुर। उन्नाव-लालगंज हाईवे पर लालकुआं तिराहे पर शनिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट लगाए था। अचलगंज थानाक्षेत्र के गांव बंथर निवासी राकेश कुमार (47) खेती कर परिवार का पालन पोषण करते थे। शनिवार देर शाम वह बाइक से बक्सर स्थित रिश्तेदार के घर जा रहे थे। उन्नाव-लालगंज हाईवे पर लालकुआं तिराहे के पास शाम करीब सात बजे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे राकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। पत्नी सुनीता के साथ बच्चों में अजय, सलोनी, विजय, राधा और खुशी हैं। उपनिरीक्षक लक्ष्मण प्रसाद पांडेय ने बताया कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन