{"_id":"66ccd8d375394c2f390168a4","slug":"bike-rider-dies-due-to-collision-with-vehicle-kannauj-news-c-214-1-knj1006-117744-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
कन्नौज। कोतवाली क्षेत्र के गांव चौधरियापुर के निकट बाइक सवार को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सराय बहादुर निवासी गौरव 25 अगस्त की शाम करीब चार बजे किसी काम से मेहंदीघाट गया था। वहां से वापस आते समय चौधरियापुर के निकट किसी वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना भाई सौरभ को मिली, तो उसने घटनास्थल पर पहुंचकर भाई गौरव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गौरव की उपचार के दौरान मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है। वाहन चालक की तलाश की जा रही है।