{"_id":"69de853ccd36c097c705f14d","slug":"bike-rider-dies-after-collision-with-pickup-kannauj-news-c-214-1-knj1006-147589-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
सौरिख (कन्नौज)। छोटे भाई की शादी के कार्ड बांटकर मंगलवार को लौट रहे युवक की बाइक में भानपुर गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों का हाल बेहाल था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
मैनपुरी जिले के थाना क्षेत्र छाछा के गांव अहिरवा निवासी जय सिंह (27) छोटे भाई संजू की शादी के कार्ड बांटने के लिए 10 अप्रैल को घर से निकला था। सुबह वह चचेरे भाई राजेश कुमार की ससुराल ग्राम पिपरौली, थाना ठठिया कन्नौज से गांव लौट रहा था। जैसे ही वह नादेमऊ मार्ग पर भानपुर गांव के पास पहुंचा। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में जय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को सीएचसी सौरिख भिजवाया। जानकारी मिलने परिजन अस्पताल पहुंच गए। जयसिंह की पत्नी शिवानी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल था। परिजनों ने बताया कि जय सिंह के दो बच्चे प्रतीक व प्रतिज्ञा है।
दिल्ली में निजी बैंक में करता था नौकरी
परिजनों के अनुसार जय सिंह दिल्ली में एक निजी बैंक में कार्यरत था। छोटे भाई संजू की शादी की तैयारी के लिए वह 45 दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आ गया था। जय सिंह के तीन भाई संजू, आकाश और अजय हैं। इनमें जय सिंह सबसे बड़ा था। इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। घटना के बाद पिता सुखलाल का रो-रोकर बुरा हाल था।