{"_id":"6424728f1241fccf780a67aa","slug":"bike-rider-dies-after-colliding-with-bull-kannauj-news-c-12-1-151357-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: सांड़ से टकराकर बाइकसवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: सांड़ से टकराकर बाइकसवार युवक की मौत
Wed, 29 Mar 2023 10:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Wed, 29 Mar 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ। दोस्त के साथ पैर दर्द का बिरवा लेकर घर आ रहे युवक की बाइक से जीटी रोड पर सांड़ टकरा गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। दोस्त को गंभीर हालत में 100 शैया अस्पताल से राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया। बाइक चालक ने हेलमेट पहन रखा था।
फर्रुखाबाद जनपद के थाना कमालगंज के ग्राम पेरी निवासी नवीन कुमार यादव (42) गांव के ही दोस्त वेदराम राठौर (40) के साथ मंगलवार को पैर दर्द की दवा लेने बाइक से बेवर गए थे। बाइक चला रहे नवीन ने हेलमेट पहना था। लौटते समय देर रात जैसे ही वह जीटी रोड पर करमुल्लापुर गांव पास पहुंचे, तभी सामने से सांड़ बाइक से टकरा गया। हादसे में नवीन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वेदराम गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर प्रेमपुर चौकी इंचार्ज आरके सिंह मौके पर पहुंच गए और दोनों को एबुलेंस से 100 शैया अस्पताल ले आए। वहां नवीन के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया और वेदराम को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया।
सूचना पाकर नवीन के परिजन अस्पताल में पहुंच गए। उसके शव पर पत्नी अनीता देवी, मां रेशमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि नवीन कुमार खेतीबाड़ी करते थे। उसके एक बेटा व दो बेटियां है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।