फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bike collided with railing on expressway, young man died

Kannauj News: एक्सप्रेसवे पर रेलिंग से टकराई बाइक, युवक की मौत

Fri, 29 Aug 2025 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with railing on expressway, young man died
सकरावा (कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सकरावा क्षेत्र के किलोमीटर 142 पर गुरुवार की भोर में बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी सौरिख में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


लखनऊ के थाना कैंट सदर बाजार रामदास का हाता निवासी अरबाज (24), साथी सुशांत गोल्फ सिटी के मलाक रेलवे क्रॉसिंग नीलमथा निवासी मोहम्मद हसीब के साथ बाइक से आगरा जा रहा था। साथ में दो अन्य बाइकों से एक महिला व तीन पुरुष भी थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सकरावा क्षेत्र के किलोमीटर 142 पर बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराकर फिसल गई और दोनों बाइक से उछलकर डिवाइडर पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर यूपीडा सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह एवं सेफ्टी टीम ने एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस से घायलों को सौरिख सीएचसी भिजवाया। वहां पर डॉक्टर ने अरबाज को मृत घोषित कर दिया जबकि हसीब का इलाज चल रहा है। साथियों ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजन भी सीएचसी पर पहुंच गए। सकरावा थाना प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर हादसे में लखनऊ के युवक की मौत हो गई और उसके साथी का इलाज चल रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed