फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bijli's wink...people are waking up

Kannauj News: बिजली की आंखमिचौली...रतजगा कर रहे लोग

Sat, 23 May 2026 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Bijli's wink...people are waking up
कन्नौज। भीषण गर्मी के बीच शहर से गांव तक बिजली की आंखमिचौली शनिवार को लोगों पर भारी पड़ी। दिनभर की तपिश के बाद रात में भी बिजली कटौती और फाल्ट ने लोगों का चैन छीन लिया है। लोग रतजगा कर रहे हैं। ओवरलोड, केबल जलने और लाइन फाल्ट की वजह से अलग-अलग इलाकों में बार-बार सप्लाई बाधित हो रही है।
विज्ञापन

मानपुर बिजलीघर से जुड़े कलक्ट्रेट फीडर पर पिछले तीन दिनों में कई बार तकनीकी खराबियां सामने आईं। गुरुवार रात फीडर ओवरलोड होने से हौदपूर्वा और मानपुर रोड क्षेत्र की सप्लाई कई घंटे तक ठप रही। इसके कुछ देर बाद कृष्णा नगर धीरातल क्षेत्र में एमसीवी जलने से फिर बिजली गुल हो गई। शुक्रवार रात केबल जलने और शनिवार सुबह केबल में आग लगने से दोबारा लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। शुक्रवार रात होली मोहल्ला, हरदेवगंज, चौहट्टा और बड़ा बाजार इलाके में भी आधे घंटे बिजली गुल रही। उमस भरी गर्मी में लोग रातभर छतों और गलियों में टहलते नजर आए।
विज्ञापन


बिजली कटौती का समय
समय क्षेत्र/समस्या स्थिति
गुरुवार रात 10:17 बजे
मानपुर से कलक्ट्रेट फीडर, हौदापुर्वा ओवरलोड होने से करीब एक घंटा सप्लाई बंद
गुरुवार रात 10:45 बजे
कृष्णा नगर धीराताल एमसीवी जलने से लगभग एक घंटा बिजली गुल
शुक्रवार रात 09:34 बजे
कृष्णा नगर धीरातल केबल जलने से करीब एक घंटा सप्लाई बाधित
शुक्रवार रात 01:48 बजे
मानपुर बिजलीघर कलक्ट्रेट फीड सप्लाई सामान्य हुई
शक्रवार रात 11 बजे
होली मोहल्ला, हरदेवगंज, चौहट्टा, बड़ा बाजार करीब आधे घंटे बिजली गुल रही
शुक्रवार रात 11 बजे देविनटोला में ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ गए, जिससे दो घंटे आपूर्ति बाधित रही
शनिवार सुबह 07:36 बजे
कृष्णा नगर धीराताल केबल में आग लगने से लगभग एक घंटा बिजली बंद
इनसेट
रातभर दौड़ती रही बिजली टीम
लगातार फाल्ट और ओवरलोडिंग के चलते बिजली विभाग की टीम भी पूरी रात फील्ड में जुटी रही। एक जगह सप्लाई बहाल होते ही दूसरे इलाके से शिकायतें आने लगीं। कई स्थानों पर कर्मचारियों को रात में ही केबल और लाइन की मरम्मत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed