फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   bijalee vibhaag kee aasaan kist yojana ne pakadee raphtaar

बिजली विभाग की आसान किस्त योजना ने पकड़ी रफ्तार

Thu, 28 Nov 2019 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
bijalee vibhaag kee aasaan kist yojana ne pakadee raphtaar
एसडीओ कार्यालय में कंप्यूटर पर रजिस्ट्रेशन की हकीकत देखते एक्सईएन शादाब अहमद। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। बिजली विभाग ने चार किलोवाट तक के घरेलू कनेक्शन पर बकाया चल रहे बिल को ब्याज मुक्त कर दिया है। शहरी कनेक्शन धारक को 12 समान किस्तोें व ग्रामीण कनेक्शन धारक को 24 समान किस्तों में भुगतान जमा करना होगा। योजना के तहत अब तक 202 उपभोक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन करा कर किस्त के अनुसार बिल का भुगतान जमा किया है।
विज्ञापन

जिले में बिजली विभाग ने यह योजना 31 दिसंबर तक लागू की है। अब तक 202 उपभोक्ता इसका लाभ ले चुके हैं। योजना के तहत अक्तूबर 2019 तक के बिल में छूट का लाभ दिया जाएगा। बिल की कुल धनराशि पर कोई ब्याज नहीं लगाया जाएगा। एक्सईएन शादाब अहमद ने बताया कि योजना के तहत सबसे पहले कुल बिल की पांच फीसदी धनराशि जमा कर पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद बकाया धनराशि की समान किस्तें बनाई जाएंगी। शहरी उपभोक्ता को 12 समान किस्तों में व ग्रामीण उपभोक्ता को 24 आसान किस्तों में बिल का भुगतान करना होगा। किस्त की धनराशि 1500 रुपये से कम नहीं होगी। प्रति माह के बिल का भुगतान भी करना होगा। यदि दो माह तक बिल के साथ बांधी गई किस्तों का भुगतान नहीं किया जाता है तो पंजीकरण निरस्त कर दिया जाएगा। 31 अक्तूबर 2019 दिए गए ब्याज के लाभ को भी समाप्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

गुरुवार को एक्सईएन ने एसडीओ कार्यालय पहुंचकर योजना की हकीकत परखी। शिकायत मिली थी कि कैशियर अधिक धनराशि की किस्त बना रहे हैं। इस पर एक्सईएन ने कैशियर व एसडीओ सूरज सोनी से जानकारी ली। बाद में कंप्यूटर पर पंजीकरण की हकीकत परखी। इस दौरान पाया गया कि एक नवंबर से अब तक 202 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें 20 उपभोक्ता 100 फीसदी ब्याज को माफ करवाने के बाद पूरे बिल की धनराशि को एक साथ जमा कर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed