फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   bijalee kee samasya ke khilaaph pradarshan kiya

बिजली समस्या के खिलाफ किया प्रदर्शन

Wed, 01 Jul 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
bijalee kee samasya ke khilaaph pradarshan kiya
टूटे बिजली पोल के पास प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : KANNAUJ
तालग्राम। 28 जून को आई आंधी में पोल टूटने से कुडरा और महानगर गांव की बिजली गुल है। बिजली न होने से ग्रामीणों को पेयजल की भी दिक्कत हो रही है। परेशान ग्रामीणों ने बुधवार को गांव में प्रदर्शन किया। घमाइचमऊ गांव में दो ट्रांसफार्मर फुंकने से लोग पेयजल के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन

बीडीसी सदस्य मुकेश कुमार, शिव किशोर दुबे, रामविलास, रिंकू ,राजीव कुमार, रामस्वरूप, दीना प्रसाद, लाखन, मोहनलाल, रघुवीर सिंह, राजेश कुमार, गिरीश चंद, नाहर सिंह, उधन लाल, सर्वेश कुमार, अरविंद कुमार, राम सिंह, लाल बहादुर, सुरजीत कुमार और राम शंकर ने बताया कि पोल टूटकर सड़क पर पड़े हैं। इससे लोगों को निकलने में भी दिक्कत आ रही है। जेई जितेंद्र कुमार का कहना है कि ठेकेदार से पोल लगाने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

जलालपुर पनवारा संवाददाता के अनुसार घमाइचमऊ गांव में 10 ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। इसमें दो ट्रांसफार्मर करीब एक सप्ताह से फुंके पड़े हैं। बिजली न होने से पेयजल की समस्या हो गई है। रफीक, इरशाद अली, खुशमुद्दीन, नईमुद्दीन ने बताया कि अधिकारियों को सूचना दी गई है। इसके बाद भी ट्रांसफार्मर ठीक नहीं कराए जा रहे हैं। जेई राजेश कुमार का कहना है कि उपभोक्ताओं के जमा बिल की रसीद लाने को कहा गया था, लेकिन वो लोग रसीद नहीं लाए हैं। बिल की रसीद मिलते ही ट्रांसफार्मर ठीक करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed