{"_id":"60d232e28ebc3e335a0aad7e","slug":"bijalee-katautee-se-naaraaj-logon-ne-kiya-pradarshan-kannauj-news-knp6358299129","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाते जेई उमेश कुमार।
- फोटो : CHIBRAMAU
सिकंदरपुर(कन्नौज)। नगर में बिजली कटौती से नाराज लोगों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। दो दिन में व्यवस्था में सुधार न होने पर जीटी रोड जाम करने की चेतावनी दी।
कस्बे में कई दिनों से अघोषित बिजली कटौती हो रही है। व्यवस्था में सुधार के लिए लोगों ने अधिकारियों से कई बार शिकायत की। हुआ कुछ नहीं। मंगलवार को नगर के लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। सड़क पर उतरे लोगों का कहना था कि लोहिया नगर में रखे ट्रांसफार्मर से गांधीनगर तक बिछी विद्युत लाइन काफी जर्जर है। इससे आए दिन सप्लाई बाधित रहती है। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सिंटू दुबे ने बताया कि दो दिन में बिजली व्यवस्था में सुधार न हुआ तो जीटी रोड जाम कर विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। लोगों के आक्रोश को देखते हुए अवर अभियंता उमेश कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाकर शांत किया।
इस मौके पर ददुआ शुक्ला, विवेक चौबे, सोनू गुप्ता, राजू गुप्ता, आकाश शुक्ला, गोपी पांडेय, विनीत दुबे, अनिकेत गुप्ता, राजू ठाकुर, राजेश ठाकुर, शिवम गुप्ता, प्रभाकर रावत, ईशू गुप्ता, अंकित सविता, नितिन गुप्ता व जय दुबे सहित कई लोग मौजूद रहे।