फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bhakiyu Tikait faction accuses toll workers of rudeness

Kannauj News: भाकियू टिकैत गुट ने टोल कर्मियों पर लगाया अभद्रता का आरोप

Mon, 16 Mar 2026 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Tikait faction accuses toll workers of rudeness
कन्नौज। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिला मीडिया प्रभारी ने टोल कर्मियों पर अभद्रता और बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। भारतीय किसान यूनियन के टिकैत गुट के फर्रुखाबाद जनपद के जिला मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा सुबह कार से 15 मार्च को फर्रुखाबाद जा रहे थे। जेवां स्थित टोल पर कार को पास कराने के लिए संगठन के जिलाध्यक्ष अजय कटियार का दिया हुआ मनोनयन पत्र दिखाया लेकिन कर्मियों ने कार को निकलने नहीं दिया। मुकेश ने आरोप लगाया कि कर्मियाें ने अभद्रता की। पीड़ित का आरोप है कि सुबह उनकी गाड़ी उसी टोल से सही सलामत निकली थी लेकिन रात में वापसी के समय तकनीकी कारणों का हवाला देकर उन्हें परेशान किया गया। खाते से बैलेंस कट जाने के बावजूद कर्मियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। जिला मीडिया प्रभारी का कहना है कि टोल प्लाजा पर आए दिन गुंडई के मामले सामने आते हैं। आरोप है कि टोलकर्मी आम जनता और संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बदतमीजी करते हैं। भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं में इस घटना को लेकर गहरा रोष है। संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि अभद्रता करने वाले टोल कर्मियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो वह बड़े स्तर पर आंदोलन और टोल का घेराव करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed