{"_id":"617308dc1e67b170ec2984d9","slug":"bhakiyu-started-strike-against-lekhpal-accused-of-colluding-with-the-opposition-and-taking-possession-kannauj-news-knp6598035123","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल के खिलाफ भाकियू ने शुरू की हड़ताल, विपक्षी से सांठगांठ कर कब्जा कराने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल के खिलाफ भाकियू ने शुरू की हड़ताल, विपक्षी से सांठगांठ कर कब्जा कराने का लगाया आरोप
विज्ञापन
तहसील परिसर में धरने पर बैठे भाकियू जिलाध्यक्ष और अन्य।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। विपक्षी के साथ मिलकर कब्जा कराने वाले लेखपाल के खिलाफ भाकियू (किसान) ने धरना शुरू कर दिया। एसडीएम ने धरना स्थल पर पहुंचकर जिलाध्यक्ष से वार्ता की। लेखपाल को बर्खास्त कर मुकदमा दर्ज कराने की मांग पूरी नहीं होने के कारण बात नहीं बनी।
भाकियू (किसान) जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला के नेतृत्व में शुक्रवार को किसान नेताओं ने तहसील परिसर में धरना शुरू कर दिया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि संगठन के जिला महासचिव आनंद तिवारी निवासी रसूलपुर, थाना गुरसहायगंज की मां के साथ मारपीट कर जबरिया अंगूठा लगवा लिया गया। विपक्षी ने क्षेत्रीय लेखपाल से मिलकर उनकी आबादी की पुरानी जमीन पर कब्जा कर लिया। इसकी कई बार शिकायत की गई। कोई कार्रवाई नहीं हुई। किसान नेताओं ने जमीन को कब्जा मुक्त कराने, लेखपाल को बर्खास्त कर विपक्षी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और कोर्ट के आदेश की अवहेलना के आरोप में लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई न होने तक धरना, प्रदर्शन जारी रखने की घोषणा कर दी।
तहसील में धरने की सूचना पर एसडीएम देवेश गुप्त ने वार्ता की। किसान नेता कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। इस मौके पर अनुराग त्रिपाठी, दिनेश प्रकाश मिश्रा, अभिषेक पाठक, प्रेम चतुर्वेदी, सनी चतुर्वेदी, रोहित दुबे, गणेश यादव, चंद्रप्रकाश सैनी व पुनीत दुबे आदि मौजूद रहे।