{"_id":"5e595fc38ebc3ef3da54e35a","slug":"bhaanjee-kee-shaadee-mein-aae-chhaatr-kee-sandigdh-haalaat-mein-maut-kannauj-news-knp54757648","type":"story","status":"publish","title_hn":"भांजी की शादी में आए छात्र की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भांजी की शादी में आए छात्र की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
अनुज कुमार के रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। क्षेत्र के रुद्रपुर गांव में शादी समारोह में शामिल होने आए इंटरमीडिएट के छात्र अनुज कुमार (22) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। अनुज की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां गमगीन माहौल में बदल गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इंदरगढ़ थानाक्षेत्र के चटोरापुर गांव निवासी विनोद कुमार का बेटा अनुज कुमार गुरुवार को दादा राधेश्याम के साथ रुद्रपुर गांव में अपनी भांजी की शादी में शामिल होने आया था। वह बरात आने के बाद देर रात खाना खाकर सो गया। शुक्रवार सुबह वह काफी देर तक नहीं उठा। इस पर उसे जगाया गया। शरीर में हरकत न देख परिजन अनुज को सौ शय्या अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अनुज की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मौत की वजह किसी के समझ में नहीं आ रही थी। सूचना पर पहुंची विशुनगढ़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अनुज तिर्वा के डीएन इंटर कालेज में इंटरमीडिएट का छात्र था। वह दो भाइयों में बड़ा था। अनुज की मौत से मां फूलकली का रो-रोकर बुरा हाल रहा। दादा राधेश्याम शव को देखकर बेसुध हो गए। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ हो सकेगी।