{"_id":"bd3f6412e73bf615c84e1c3b6b02b485","slug":"benefit-plans-cleaner-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं सफाईकर्मी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं सफाईकर्मी
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Fri, 22 Jan 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण बैंक आफ आर्यावर्त की ओर से तिर्वा क्रासिंग
विज्ञापन
स्थित एक प्रतिष्ठान में जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें चिह्नित
स्वच्छकारों, सफाई कर्मचारियों व उनके परिवार के सदस्यों को सरकार की ओर से
चलाई जाने वाली योजनाओं की जानकारियां दी गईं।
बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके सक्सेना ने बताया कि जिले में अब तक 100 लाभार्थियों को 50 लाख रुपये का ऋण मुहैया कराया जा चुका है। मैला ढोने की अमानवीय प्रथा को खत्म करना बैंक की प्राथमिकता है। महाप्रबंधक सुनील कुमार, मुख्य प्रबंधक एके वर्मा ने कहा कि बैंक की योजनाओं का लाभ स्वच्छकार परिवारों को उठाना चाहिए।
जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र गौतम ने कहा कि सफाई कर्मचारियों व स्वच्छकार परिवारों की मदद के लिए विभाग सदैव तत्पर है। कहा कि योजनाओं की जानकारी करने व उनका लाभ लेकर आर्थिक रूप से सशक्त बनें। पालिका के ईओ व डूडा के अफसरों से भी मिलकर योजना के बारे में जानकारियां जुटाई जा सकती हैं।
कार्यक्रम का संचालन एससी शाक्य ने किया। इस मौके पर ईओ पालिका परिषद कन्नौज बीडी भट्ट, ईओ तालग्राम शिवमोहन सिंह, जिला नगरीय विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी भी मौजूद थे।