{"_id":"68b73a6aca71b650fc008794","slug":"benefit-farmers-in-green-chaupal-kannauj-news-c-214-1-knj1007-136735-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: ग्रीन चौपाल में किसानों को लाभांवित करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: ग्रीन चौपाल में किसानों को लाभांवित करें
विज्ञापन
कन्नौज। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में मंगलवार को पर्यावण, गंगा और पौधारोपण समिति की बैठक की। उन्होंने कहा कि ग्रीन पंचायत में ग्राम चौपाल के साथ ग्रीन चौपाल का आयोजन किया जाएं। चौपाल में किसानों को कार्बन फाईनेंस-क्रेडिट योजना के संबंध में जानकारी प्रदान कर लाभांवित करें।
उन्होंने कहा कि नगर पालिका, नगर पंचायत, ग्राम पंचायतें तभी कूड़ा हटा पाएंगी, जब हम सभी लोग जागरूक होंगे। उन्होंने ई-वेस्ट मैनेजमेंट के संबंध में कहा कि गीले, सूखे कूड़े के साथ ई-वेस्ट को अलग से एकत्रित करें। ई-वेस्ट संबंधित कार्यदायी संस्था से वार्ता करते हुए निस्तारण की कार्रवाई की जाए। कहा कि मेडिकल वेस्ट खुले में फेंकने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। इसके लिए टीम का गठन किया जाए।
गठित टीमें खुले में मेडिकल वेस्ट फेंकने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि जितनी भी नदियां ब्लाॅक व ग्रामों से होकर गुजरती हैं। संबंधित ब्लाॅक में गंगा सेवा समिति का गठन किया जाए। कहा कि रणनीति बनाकर प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया जाए। इस अभियान से संबंधित एक विस्तृत कार्य योजना तैयार कर कार्रवाई की जाए। बैठक में सीडीओ रामकृपाल चौधरी, प्रभागीय वनाधिकारी हेमंत सेठ, डीडीओ एनडी द्विवेदी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
गंगा सम्मान पुरस्कार आवेदन की बढ़ी तिथि
राज्य स्वच्छ गंगा मिशन उत्तर प्रदेश की ओर से गंगा एवं उनकी सहायक नदियों के संरक्षण, स्वच्छता, पर्यावरणीय पुनर्जीवन एवं जन भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए गंगा सम्मान पुरस्कार का आयोजन किया जा रहा है। पूर्व में आवेदन की अंतिम तारीख 30 अगस्त थी, जिसे बढ़ाकर अब छह सितंबर कर दिया गया है। यह जानकारी प्रभागीय वानिकी अधिकारी हेमंत सेठ ने दी।