{"_id":"5e4599ef8ebc3ee5fd7074ad","slug":"bekaaboo-dampar-kee-takkar-se-majadoor-kee-maut-lagaaya-jaam-kannauj-news-knp544465166","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू डंपर की टक्कर से मजदूर की मौत, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू डंपर की टक्कर से मजदूर की मौत, लगाया जाम
विज्ञापन
हादसे के बाद रोते-बिलखते मृतक के परिजन।
- फोटो : KANNAUJ
तिर्वा (कन्नौज)। गिट्टी लदे बेकाबू डंपर की टक्कर से मजदूर की मौत हो गई। नाराज परिजनों ने तिर्वा-बेला मार्ग पर जाम लगाकर विरोध जताया। पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर जाम खुलवा दिया। वहीं एसडीएम ने परिजनों को दुर्घटना बीमा योजना व राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना का लाभ देने का आश्वासन दिया। हादसे के बाद डंपर चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया।
कस्बे के गांधीनगर ककरहिया गांव निवासी विजय (35 )पुत्र गंगाराम पत्नी पिंकी देवी व बच्चों विनीत व अन्नया के साथ रहते थे। यह कस्बे के समीप अहेर गांव के पास लगने वाली अवैध मौरंग मंडी में मजदूरी करते थे। गुरुवार की सुबह करीब छह बजे मौरंग मंडी में बेला से तिर्वा की ओर गिट्टी लादकर आ रहे तेज रफ्तार डंपर के चालक ने टक्कर मार दी। विजय की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों के दौड़ने पर चालक डंपर छोड़कर भाग गया।
सूचना पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने तिर्वा-बेला मार्ग पर टायर, बेंच रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया। शव को मेडिकल कालेज की मोर्चरी में रखवाया गया। एसडीएम जयकरन ने किसान दुर्घटना बीमा योजना व राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना का लाभ देने का आश्वासन दिया। मृतक के भाई आदेश की तहरीर पर पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
प्रशासन की अनदेखी से चल रही अवैध मौरंग मंडी
कस्बे में अवैध तरीके से मौरंग मंडी चल रही है। प्रशासनिक अधिकारी कार्रवाई करने से बच रहे हैं। कस्बे में एमपी, हमीरपुर, जालौन से मौरंग व गिट्टी को भर कर ट्रक आते हैं। ट्रक चालकों ने इंदरगढ़ तिराहे पर अवैध मंडी बना रखी थी। ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए छापामारी से ट्रक चालकों ने ओवरलोडिंग बंद कर दी। चालकों ने मौरंग लाना बंद कर दिया। कुछ दिन तक ट्रकों के न आने से प्रशासन ने लापरवाही शुरू कर दी। कस्बे से पहले अहेर के समीप तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर यह ट्रक खडे़ कर मौरंग की बिक्री करने लगे।
रोड टैक्स के बिना सड़कों पर दौड़ रहे वाहन
एमपी समेत कई जगहों से मौरंग लाद कर आने वाले ट्रकों में से कई का परिवहन विभाग में रोड टैक्स जमा नहीं होता है। गुरुवार सुबह डंपर की टक्कर से मजदूर की मौत के बाद यह मामला पकड़ में आया। नागरिकों ने परिवहन विभाग के एप पर वाहन का नंबर डालकर जानकारी ली तो वह चौंक गए। डंपर का जनवरी में रोड टैक्स समाप्त हो गया था। बिना रोड टैक्स अदायगी के डंपर चालक एमपी समेत कई जिलों को पार कर कस्बे में पहुंचते थे। जगह-जगह पर होने वाली चेकिंग भी डंपर चालक को नहीं पकड़ सकी। अगर अफसर सतर्क होते तो मजदूर की जान बच जाती।
हादसे के बाद खाली हो गई मौरंग मंडी
डंपर से मजदूर की मौत के बाद मौरंग मंडी कुछ ही देर में खाली हो गई। हादसे में मजदूर की मौत से यहां खड़े ट्रक चालकों में खलबली मच गई। मौरंग बिक्री के लिए खड़े ट्रक चालक कार्रवाई से बचने के लिए भाग गए।