{"_id":"60d234468ebc3e09cc7e9ba9","slug":"bekaaboo-bas-divaidar-se-takaraee-20-shramik-chutahil-kannauj-news-knp6358314182","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू बस डिवाइडर से टकराई, 20 श्रमिक चुटहिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू बस डिवाइडर से टकराई, 20 श्रमिक चुटहिल
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त स्लीपर बस को हटाती क्रेन।
- फोटो : KANNAUJ
तालग्राम(कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तालग्राम थाना क्षेत्र के तिलकापुर गांव के पास मंगलवार सुबह चालक को झपकी आने से बस बेकाबू हो गई। इससे डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार 20 श्रमिक चुटहिल हो गए।
स्लीपर बस मुजफ्फरपुर (बिहार) से 80 श्रमिकों को लेकर दिल्ली जा रही थी। दिल्ली के नागलोई थाना वाली गली निवासी चालक सुभाषचंद्र मिश्रा (40) बस चला रहे थे। मंगलवार सुबह तकरीबन 10 बजे तिलकापुर गांव के पास बस बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद सुरक्षा जाल के पोल से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। झटका लगने से बस में बैठीं सवारियां उछलकर एक दूसरे पर गिर गईं। इससे इनमें चीख पुकार मच गई।
हादसे में मुजफ्फरपुर के सुमित शाह, जितिन पासवान, रमाई शाह, शाकिर खां व अरविंद राम समेत 20 श्रमिक चुटहिल हुए हैं। सूचना मिलने पर एनसीसी ( नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड) और यूपीडा गश्ती दल ने इन्हें दूसरी बस से दिल्ली भेजा। क्षतिग्रस्त बस को क्रेन की मदद से टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया गया।