फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Being an MP, Akhilesh should himself take a dip in the Kali river: Subrata

सांसद होने के नाते स्वयं काली नदी में डुबकी लगाएं अखिलेश : सुब्रत

Mon, 23 Jun 2025 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Being an MP, Akhilesh should himself take a dip in the Kali river: Subrata
कन्नौज। योग और काली नदी के प्रदूषण पर सवाल उठाने वाले सपा मुखिया पर पूर्व सांसद ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कन्नौज से सांसद होने के नाते स्वयं अखिलेश यादव को भी काली नदी में डुबकी लगानी चाहिए। आखिरकार उनकी भी जिम्मेदारी बनती है। अपने एक साल के कार्यकाल में उन्हाेंने इत्रनगरी के विकास में कितना योगदान दिया, यह भी जनता को बताना होगा। हर कार्य में अब सांसद की जवाबदेही तय होगी।
विज्ञापन

रविवार को मकरंदनगर स्थित कार्यालय पर प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र में आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिले के विकास की बात नहीं की। केवल सम्राट हर्षवर्द्धन, माता अहिल्याबाई होल्कर की सोने की प्रतिमा और महाराणा प्रताप का भाला सोने का लगवाने की घोषणा की। उन्हें उनका वजन और आकार भी बताना चाहिए था। कोरी घोषणा करने से क्या फायदा होगा। इनके अलावा और भी महापुरुष हैं, जिले मेंं उनकी प्रतिमा लगवाने की घोषणा क्यों नहीं की। इन प्रतिमाओं को लगवाने के लिए फंड कहां से आएगा, इसकी भी सांसद को जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन

संभल में दंगाइयों को सपा मुखिया ने पांच-पांच लाख रुपये दिए, वह रुपये कहां से आए। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने कन्नौज में साइकिल फैक्टरी लगाने की घोषणा की थी। आज तक न तो साइकिल फैक्टरी बनी और न ही आलू आधारित उद्योग लगा। उमर्दा स्थित काऊ मिल्क प्लांट सपा की कमीशनखोरी की भेंट चढ़ गया। सपा नेताओं ने उसमें दस प्रतिशत कमीशन खाया है। काऊ मिल्क प्लांट इसलिए नहीं चला कि अखिलेश हमेशा गोकशी करने वालों के साथ रहते हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, जिला उपाध्यक्ष जीतू तिवारी, श्यामू प्रजापति, भाजपा नगर अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी शरद मिश्रा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट---
सपा ने केवल नवाब सिंह यादव को बनाया
पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने चुटकी लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए अखिलेश यादव ने जिले में कोई भी विकास नहीं किया, केवल नवाब सिंह यादव को बनाया। सपा ने मेडिकल कॉलेज का नाम बदल दिया। भाजपा सरकार ने बाबा साहब के नाम पर फिर उसे कर दिया। इसी तरह बिधूना में इंटर कॉलेज का नाम राजमाता अहिल्याबाई होल्कर पर कर दिया, जबकि सपा सरकार ने इसका नाम बदल दिया था। महापुरुषों को अपमानित करना सपा के डीएनए में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed