फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   beedee shramik chikitsaalay mein sapaiyon ne kiya pradarshan, teen din mein vyavastha na sudharane par aandolan kee chetaavanee

बीड़ी श्रमिक चिकित्सालय में सपाइयों ने किया प्रदर्शन, तीन दिन में व्यवस्था न सुधरने पर आंदोलन की चेतावनी

Mon, 28 Jun 2021 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
beedee shramik chikitsaalay mein sapaiyon ne kiya pradarshan,  teen din mein vyavastha na sudharane par aandolan kee chetaavanee
गुरसहायगंज(कन्नौज)। कई महीनों से बिना डॉक्टर के चल रहे बीड़ी श्रमिक चिकित्सालय में सोमवार को पहुंचे सपा नेताओं ने हंगामा किया। इस दौरान प्रशासन व सरकार पर आरोप लगाया। चेतावनी दी कि तीन दिन में व्यवस्था न सुधरी तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

इलाके के मोहल्ला गोपाल नगर में बीड़ी श्रमिक चिकित्सालय है। यहां बीड़ी बनाने वाले श्रमिकों को होने वाले क्षय रोग का इलाज होता है। अधीक्षक सहित चार डॉक्टरों की तैनाती है। छह महीनों से अधिक समय से कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं है। कोरोना कॉल के चलते मुख्य गेट बंद रखा जाता है। मरीजों को खिड़की से दवा दी जाती है। इसकी जानकारी पर कन्नौज सदर के पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव, नगर विकास समिति के अध्यक्ष हरिओम गुप्ता, मास्टर रामसेवक बाथम, सभासद अतीक हुसैन, नासिर सिद्दीकी, ललित मोहन सिंह, विजय गुप्ता, आमिर खा, डॉ. रामनिवास सविता आदि तमाम सपा नेता सोमवार दोपहर अस्पताल पहुंचे। यहां व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान मुख्य गेट पर ताला लगा मिला। अधीक्षक और अन्य डॉक्टरों के कमरों में ताले लटके थे। मरीजों के वार्ड, दवा वितरण कक्ष, एक्सरे कक्ष में भी ताले लगे थे।
विज्ञापन

जानकारी पर पता चला कि तीन दिन पहले संविदा पर डॉक्टर अजय कुमार की तैनाती हुई है। उन्होंने फोन पर बताया कि तैनाती तीन दिन पहले हुई है। कोरोना के कारण अस्पताल का मुख्य गेट बंद रखा जाता है। खिड़की से मरीजों को दवा दी जाती है। उनकी इस बात से सपा नेता संतुष्ट नहीं हुए। हंगामा करने लगे। पूर्व ब्लाक प्रमुख ने कहा कि प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन स्वास्थ्य सेवाओं को बहाल कर पाने में पूरी तरह विफल है। अस्पताल में स्टाफ की कमी के कारण मरीजों को उपचार नहीं मिल पा रहा है। यह निजी डॉक्टरों के यहां इलाज कराने पर मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed