{"_id":"6839f88931ea7162800d268c","slug":"bed-entrance-exam-will-be-held-tomorrow-in-three-centers-kannauj-news-c-214-1-knj1008-131313-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बीएड प्रवेश परीक्षा कल, तीन केंद्रों में हाेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बीएड प्रवेश परीक्षा कल, तीन केंद्रों में हाेगी
विज्ञापन
कन्नौज। संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी तरीके से कराई जाए। परीक्षा केंद्र से 500 मीटर तक फोटोकॉपी मशीनें, स्कैनर, प्रिंटर की दुकानें बंद रखी जाएं। यह बात शुक्रवार को एडीएम आशीष सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि केंद्राध्यक्ष, केंद्र व्यवस्थापक निर्देशिका के अनुसार केंद्रों पर व्यवस्थाएं पूर्ण करें। यह निश्चित करें कि उनके पास जो गोपनीय सामग्री पहुंच रही है, वह सीलबंद है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्र पर प्रथम सत्र के लिए सुबह साढ़े छह बजे एवं दूसरी पाली के लिए दोपहर साढ़े बारह बजे पहुंचकर आवश्यक निरीक्षण करें।
केंद्र प्रतिनिधि, केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट केंद्र पर्यवेक्षक, कक्षनिरीक्षक अपने दायित्वों का निर्वाहन निर्देश पुस्तिका का अवलोकन कर करेगें। परीक्षा केंद्रों पर जरूरी पुलिस बल किया जाए । डीआईओएस पूरन सिंह ने बताया कि संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा एक जून को दो पालियों में जिले के तीन केंद्रों पर होगी। बैठक में उप जिलाधिकारी अविनाश कुमार, बीएसए संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।