{"_id":"64b590d5b47dc2cd9a073534","slug":"be-careful-in-beneficiary-selection-aseem-arun-kannauj-news-c-214-1-knj1003-651-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाभार्थी चयन में बरतें सावधानी: असीम अरुण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाभार्थी चयन में बरतें सावधानी: असीम अरुण
Tue, 18 Jul 2023 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने अफसरों से कहा है कि सरकार की योजनाओं के लाभार्थी चयन में सावधानी बरतें। ध्यान रखें कि योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को मिल सके। हमें ‘सच्चा काम-पक्का काम’ की निति पर काम करना है। इसमें लापरवाही न हो। भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश न रहे।
सदर विधायक व समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने सोमवार को जिले के अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अफसरों से कहा कि बैठक का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को सही ढंग से क्रियान्वित करने और उनका लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना है। इस मौके पर बैठक में मौजूद जिले के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पात्र व्यक्ति योजनाओं का लाभ किस तरह ले सकते हैं। योजनाओं के बारे में सुनने के बाद मंत्री ने सीडीओ को निर्देश दिया कि सबसे पहले योजनाओं की जानकारी सभी तक पहुंचाने के लिए काम किया जाए. इसके लिए ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर विभागवार स्टाॅल लगवाया जाए। लोगों को सरकार की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी, मार्जिन मनी आदि के बारे में भी जानकारी दी जाए। योजनाओं का लाभ लेने के लिए बैंकों से लोन मिलने की जानकारी भी दी जाए।