फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bapu 's sacrifice Day

बापू का बलिदान दिवस मनाया

Sun, 31 Jan 2016 12:17 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sun, 31 Jan 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Bapu 's sacrifice Day

नगर स्थित भाजपा कार्यालय में राष्ट्र पिता महात्मा

विज्ञापन
गांधी के बलिदान को शहीद दिवस के रूप में मनाते हुए उन्हें याद किया गया। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अर्चना पांडेय ने महात्मा गांधी के बलिदान को याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर कहा कि महात्मा गांधी ने जो स्वच्छ भारत का सपना देखा था वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा कर रहे हैं। कहा कि हर भारतीय नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखे और केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत अभियान में अपना सहयोग दे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार ने हमेशा छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार किया है। जब से सपा सरकार बनी है तब से इस विधानसभा क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं कराए गए। कहा कि सपा सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है, जिससे सांप्रदायिकता और भी बढ़ती जा रही है।

उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश सरकार ने हसेरन को तहसील बनाया तो छिबरामऊ को भी जिला बनाना चाहिए। जिससे की यहां भी भरपूर विकास हो सकें। उन्होंने छिबरामऊ जिला बनाने के लिए अधिवक्ताओं द्वारा की जा रही मांग को पूरी तरह जायज ठहराते हुए समर्थन किया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, नगर अध्यक्ष रामानंद वर्मा, मनोज दुबे, मुनीष मिश्रा, अनूप मिश्रा, अरवेश पाल, भाष्कर चतुर्वेदी, विवेक दुबे, डॉ. प्रभात दुबे आदि मौजूद थे। उधर, नगर के मोहल्ला बजरिया स्थित पूर्व विधायक रहे डॉ. जगदीश्वर दयाल अग्निहोत्री के आवास पर जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की पुण्य तिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनोद कुमार दुबे, सेवादल जिलाध्यक्ष देवकी नंदन दुबे, संजय पौल, ओमकुमार अग्निहोत्री, उपदेश त्रिपाठी, विनोद पप्पू दुबे, प्रदीप, शारदा देवी शाक्य, आनंद मिश्रा, ऊषा रानी अग्निहोत्री, प्रियंका अग्निहोत्री, पूजा अग्निहोत्री, नीलम शुक्ला, सौरभ त्रिपाठी और अभिषेक पांडेय आदि ने महात्मा गांधी के बलिदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed