फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bank closed, 130 crore transactions affected in two days

बैंक बंद, दो दिन में 130 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

Sun, 02 Feb 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bank closed, 130 crore transactions affected in two days
हड़ताल के चलते बंद ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। वेतन विसंगति और पेंशन पुनरीक्षण की मांग पूरी न होने पर बैंकों की दो दिवसीय हड़ताल से जिले में 130 करोड़ का लेनदेन प्रभावित रहा। दूसरे दिन राष्ट्रीयकृत बैंकों में हड़ताल रहने से करीब 60 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

वेतन विसंगति, पेंशन पुनरीक्षण, रिटायर्ड होने पर सुविधाओं की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक के आह्वान पर 31 जनवरी और एक फरवरी को राष्ट्रीयकृत बैंकों में हड़ताल रही। हड़ताल के दूसरे दिन भी बैंकों में ताले लटकते रहे। इससे व्यापारियों से लेकर आम आदमी को परेशानी का सामना करना पड़ा। दूसरे दिन बैंकों के अधिकांश एटीएम दगा दे गए। रविवार को साप्ताहिक बंदी के चलते लोगों को और परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अब सोमवार को लोग बैंकों में पहुंच कर लेनदेन कर सकेंगे।
विज्ञापन

दूसरे दिन बैंकों की हड़ताल का असर बाजार में भी देखने को मिला। सराफा से लेकर बड़ी दुकानों पर ग्राहकों आना-जाना कम रहा। अग्रणी जिला प्रबंधक मणिभूषण सिन्हा ने बताया कि शनिवार को बैंकों की हड़ताल के चलते करीब 60 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed