फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Ban on final reservation, the heartbeat of the claimants increased

Kannauj News: अंतिम आरक्षण पर रोक, बढ़ी दावेदारों की धड़कनें

Sat, 17 Dec 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Ban on final reservation, the heartbeat of the claimants increased
कन्नौज। नगर निकाय में चेयरमैन व सभासद के आरक्षण का पेंच हाईकोर्ट इलाहाबाद में फंसा है। अंतिम आरक्षण जारी करने के लिए 20 दिसंबर तक की रोक लगा दी गई है। इसको लेकर दावेदारों की धड़कनें बढ़ गई हैं। दावेदारों को लगता है कि आरक्षण बदल गया तो वह चुनावी दंगल से बाहर न हो जाएं।
विज्ञापन

सरकार ने 20 दिसंबर को नगर निकाय के आरक्षण को लेकर जवाब दाखिल करने को कहा है। तब तक हाईकोर्ट ने अंतिम आरक्षण जारी करने पर रोक लगा रखी है। अनंतिम आरक्षण जारी होने के बाद बदलाव की गुंजाइश कम ही होती है लेकिन मामला कोर्ट में विचाराधीन होने से कयास लगाए जा रहे हैं कि आखिर निर्णय क्या होगा। दूसरी ओर राजनीतिक दलों की ओर से मांगे गए आवेदनों पर भी फिलहाल विचार करना बंद कर दिया है। उनका मानना है कि आरक्षण जारी होने के बाद ही प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

-------------------
सभासद व चेयरमैन पद के लिए नामांकन पत्र पहुुंचे
नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत चेयरमैन और सभासद पदों के लिए नामांकन पत्र आ गए हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कटियार ने बताया कि प्रयागराज स्थित राजकीय प्रिटिंग प्रेस से नामांकन पत्र मंगा लिए गए हैं। उनकी पैकिंग भी कराकर सुरक्षित रख दिए गए हैं। निर्वाचन प्रक्रिया शुरू होने के दौरान निर्धारित दामों पर इनकी बिक्री की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed