{"_id":"6866ce6707a7701dfc0db30b","slug":"ban-on-fertilizer-sales-if-records-are-not-complete-kannauj-news-c-214-1-knj1008-133413-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: अभिलेख पूरे न मिलने पर खाद बिक्री पर प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: अभिलेख पूरे न मिलने पर खाद बिक्री पर प्रतिबंध
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में खाद, बीज एवं कीटनाशक की गुणवत्ता व मानकों को लेकर छापामार अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को उप कृषि निदेशक व जिला कृषि अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर कई दुकानों की जांच पड़ताल कर कार्रवाई की गई।
जिला कृषि अधिकारी संतलाल गुप्ता ने बताया कि सदर ब्लाॅक के मानपुर स्थित कृषि सेवा केंद्र पर छापा मारा। यहां पर अभिलेख पूरे नहीं मिले। इस पर उन्हें नोटिस किया गया है। जल्द से जल्द जवाब देने को कहा गया है। जवाब न देने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद आरपी ट्रेडर्स मानपुर का निरीक्षण किया। यहां दुकानदार खाद बिक्री के जरूरी अभिलेख नहीं दिखा पाए। इस पर खाद बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा लाइसेंस निलंबन करने की कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने कहा कि सभी विक्रेता खाद संबंधित अभिलेख पूरे रखे। निर्धारित मूल्य पर ही खाद की बिक्री करें। अधिक दाम में खाद बेचने वाले विक्रेताओं पर कार्रवाई की जाएगी। खाद लेने वाले किसानों को रसीद अवश्य दें। आधार और खतौनी से ही खाद का वितरण किया जाए।
विज्ञापन
डीएम ने बनाई तहसील स्तर पर टीम
खाद दुकानों पर छापा मारने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहाेत्री ने तहसील स्तर पर अलग-अलग टीम बनाई है। जिसमें तहसील सदर में उपकृषि निदेशक संतोष कुमार, नायब तहसीलदार, आपूर्ति निरीक्षक, सहकारिता विभाग के अधिकारी, तहसील तिर्वा में भूमि संरक्षण अधिकारी आरके वर्मा और तहसील छिबरामऊ प्रभारी जिला कृषि अधिकारी संतलाल गुप्ता बनाए गए।