{"_id":"64875dfc3d25ad35610b4121","slug":"balwas-master-mind-gangster-ex-chief-accused-of-rasuka-kannauj-news-c-12-1-283039-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बलवा के मास्टर माइंड गैंगस्टर पूर्व प्रधान पर रासुका लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बलवा के मास्टर माइंड गैंगस्टर पूर्व प्रधान पर रासुका लगा
Mon, 12 Jun 2023 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Mon, 12 Jun 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
तालग्राम। थाना क्षेत्र के रसूलाबाद शिव मंदिर में प्रतिबंधित मांस रखने और बलवा का मास्टर आरोपी पूर्व प्रधान पर पुलिस ने रासुका की कार्रवाई की है। आरोपी पूर्व प्रधान अभी भी जेल में ही है। इस कार्रवाई से उसकी मुश्किलें और बढ़ी हैं। इस मामले में उसके चार साथियों पर पहले से ही रासुका की कार्रवाई की जा चुकी है।
दरअसल पिछले साल 16 जुलाई 2022 को रसूलाबाद तिराहा शिव मंदिर के हवन कुंड में गोवंश के अवशेष फेंकने के बाद बवाल हो गया था। जिसमें धार्मिक स्थलों तोड़फोड़, आगजनी और सड़क जाम कर हुआ था। इस मामले में शासन ने तत्कालीन डीएम और एसपी पर कार्रवाई करते हुए यहां से हटा दिया था। थाना प्रभारी हरि श्यामसिंह और दो उप निरीक्षक भी निलंबित हुए थे। जांच के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा करते रनवां निवासी चंचल त्रिपाठी, रसूलाबाद निवासी अकरम कुरैशी, मंसूर अंसारी, संदीप और कुशलपुर्वा निवासी पूर्व प्रधान तोता राम शर्मा को आरोपी बनाया था। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार जेल भेजा था। बाद में तोताराम शर्मा ने न्यायलय में आत्म समर्पण कर दिया था। 24 नवंबर को उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। उसके तालग्राम तिराहे पर स्थित दुकान और मकान पर बुलडोजर भी चला था। अवैध रूप से अर्जित की गई 11 करोड़ 88लाख रुपये की कुर्क की जा चुकी है। इसके बाद हिस्ट्रीशीटर भी खोली गई थी। उसके चार साथियों पर पहले ही रासुका के तहत कार्रवाई की थी। सोमवार को पुलिस ने बलवा के मास्टर माइंड तोताराम शर्मा पर भी रासुका की कार्रवाई की है। थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल ने बताया कि तोताराम पर रासुका के तहत कार्रवाई की गई है। वह शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ 2007 से लेकर 2022 तक संगीन धाराओं में नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -