{"_id":"65ac380f1a9d14cea404b335","slug":"bajrang-dal-workers-clash-with-inspector-kannauj-news-c-214-1-knj1003-8457-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बजरंग दल कार्यकर्ताओं की दरोगा से हुई झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बजरंग दल कार्यकर्ताओं की दरोगा से हुई झड़प
Sun, 21 Jan 2024 02:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sun, 21 Jan 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
- महिला की शिकायत पर बजरंग दल पदाधिकारी पर दर्ज हुई रिपोर्ट
- बजरंग दल पदाधिकारी ने भी दी तहरीर
- दुकान लगाने को लेकर दोनों पक्षों में हुई थी मारपीट
संवाद न्यूज एजेंसी
सौरिख। कस्बे के पाल नगर तिराहे पर दुकान लगाने को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ता व महिला के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने महिला की तहरीर पर बजरंग दल के कार्यकर्ता समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज की है। जानकारी पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने थाने में मौजूद दरोगा पर बगैर जांच के रिपोर्ट दर्ज करने के आरोप लगाए तो झड़प हो गई। बजरंग दल के कार्यकर्ता ने भी तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कस्बे के पाल नगर तिराहा निवासी राजू पाल व शशांक उर्फ शाखा पुत्र अशोक सक्सेना के बीच शनिवार को फुटपाथ पर दुकान लगाने को लेकर कहासुनी हो गई थी। तभी दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। शोरगुल की आवाज सुन शशांक की तरफ से भाई बाबा, कृष्ण व आकाश आ गए और मारपीट करने लगे। आरोप है कि बचाव में पहुंची राजू पाल की पत्नी प्रेमलता व साला ललित पाल के साथ भी इन लोगों ने मारपीट कर दी।
पुलिस ने प्रेमलता की तहरीर पर बजरंग दल प्रखंड सुरक्षा प्रमुख कृष्णा चौरसिया समेत शशांक, बाबा, व आकाश के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया। जानकारी होने पर जिला सहसंयोजक चेतन चतुर्वेदी बजरंगी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। मौजूद दरोगा पर एक पक्षीय कार्रवाई करने के आरोप लगाते हुए हंगामा किया जिस पर दरोगा से झड़प हो गई। बाद में बजरंग दल पदाधिकारी ने राजू पाल व उनके साले ललित पाल के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक सचिन कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --