फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   baink ke das karmachaaree pojitiv, graahakon kee lag rahee lain

बैंक के दस कर्मचारी पॉजिटिव, ग्राहकों की लग रही लाइन

Sat, 24 Apr 2021 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
baink ke das karmachaaree pojitiv, graahakon kee lag rahee lain
भारतीय स्टेट बैंक की सरायमीरा शाखा में ग्राहकों की लंबी लाइन। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। कोरोना संक्रमण हर किसी को चपेट में ले रहा है। सरायमीरा की भारतीय स्टेट बैंक शाखा में दस कर्मचारियों के पॉजिटिव हो जाने से यहां की व्यवस्था चरमरा गई है। रुपये निकासी और जमा करने के लिए पहुंच रहे लोगों को लाइन में लगकर काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा है। स्टाफ की कमी से भुगतान व जमा करने में देरी हो रही है। इसके अलावा अन्य कार्य भी बाधित हो रहे हैं।
विज्ञापन

सरायमीरा की भारतीय स्टेट बैंक शाखा में 18 कर्मचारी हैं। इनमें 10 पॉजिटिव हो गए। आठ लोगों से काम चलाया जा रहा है। उधर, आरबीआई ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए बैंक का समय दो बजे तक निर्धारित कर दिया है। ऐसे में खाते व चेक से भुगतान लेने वालों को डेढ़ बजे तक फार्म भरकर देना है। इसके बाद भी किसी का फार्म नहीं लिया जा रहा है। तमाम ग्राहकों को जानकारी नहीं होने पर इन्हें बैरंग होना पड़ रहा। वहीं आर्यावर्त ग्रामीण बैंक सरायमीरा, यूको बैंक, पंजाब नेशनल बैंक सहित सभी जगह समय दो बजे होने से सुबह से लंबी लाइन लग रही हैं। वहीं बैंक में काम करने वाले कोरोना संक्रमण को लेकर खासे सतर्क है।
विज्ञापन

बैंक में कोरोना की गाइडलाइन के पोस्टर चिपकाए गए हैं। इससे कि लोगों को जागरूक कर संक्रमण से बचाया जा सके। भारतीय स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक राजेश यादव ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते नियमों को सख्त किया गया है। यह नियम 15 मई तक प्रभावी रहेंगे। कर्मचारियों की कमी से कुछ दिक्कतें बढ़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed