फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   baik ejensee maalik ke bete ka apaharan: jaanch mein paanch-chhah yuvatiyon se ghanton phon par baat karane ka khulaasa

बाइक एजेंसी मालिक के बेटे का अपहरण: जांच में पांच-छह युवतियों से घंटों फोन पर बात करने का खुलासा

Sat, 20 Mar 2021 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
baik ejensee maalik ke bete ka apaharan: jaanch mein paanch-chhah yuvatiyon se ghanton phon par baat karane ka khulaasa
अपहृत आकाश। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। बाइक एजेंसी मालिक का अगवा बेटा आकाश अपहरण के बाद करीब दो घंटे तक पड़ोस के गांव कलसान में रहा है। पुलिस अब घटनास्थल कनौली गांव से कलसान तक सुराग तलाश रही है। वहीं मोबाइल की कॉल डिटेल ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। आकाश पांच-छह लड़कियों से घंटों फोन पर बात करता था। इससे पुलिस की जांच में अब प्रेम-प्रसंग की रंजिश भी शामिल हो गई है। आकाश की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। इसके बाद भी सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

थाना इंदरगढ़ के पूराराय निवासी सतेंद्र कुमार की नादेमऊ में बाइक एजेंसी है। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे इनका 19 वर्षीय बेटा आकाश एजेंसी के लिए घर से निकला था। रास्ते में कनौली गांव के पास दो लोगों ने उससे मारपीट की। इसके बाद उसी की बाइक से अपहरण कर ले गए। इस वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप है। एसपी प्रशांत वर्मा के निर्देश पर सीओ तिर्वा दीपक दुबे, इंदरगढ़ थाना प्रभारी विमलेश कुमार, एसओजी प्रभारी विक्रम सिंह और उप निरीक्षक तौकीर के नेतृत्व में खोजबीन की जा रही है। पुलिस की जांच में सामने आया कि अपहरण के करीब आधा घंटे बाद से आकाश की लोकेशन घटनास्थल से करीब छह किलोमीटर दूर कलसान गांव में दो घंटे तक रही है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे के बाद से उसका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है। इससे पुलिस ने कलसान गांव जाकर छानबीन की। वहीं एजेंसी से लेकर तिर्वा कस्बे तक लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे गए। अभी तक आकाश का सुराग नहीं लगा। पुलिस अपहरण की सूचना देने वाली युवती, उसकी सहेली और दो अन्य युवकों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने जगह-जगह तलाश के लिए पोस्टर भी चस्पा कराए हैं। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि आकाश की तलाश की जा रही है। जल्द खोज लिया जाएगा।
विज्ञापन

युवती के अलावा नहीं मिला कोई गवाह
घटनास्थल से नादेमऊ में बाइक एजेंसी तक पुलिस ने सड़क किनारे रहने वाले कई लोगों से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक किसी ने भी शुक्रवार को आकाश को आते-जाते नहीं देखा। सूचना देने वाली युवती और आकाश के परिवार के लोग अपहरण की बात कह रहे हैं। पिता सतेंद्र कुमार ने किसी से रंजिश न होने की बात भी कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed