फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   bagair korona jaanch ke jel mein pravesh par pratibandh

बगैर कोरोना जांच के जेल में प्रवेश पर प्रतिबंध

Sun, 23 Aug 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
bagair korona jaanch ke jel mein pravesh par pratibandh
फोटो 13- जिला कारागार से बाहर निकलते डीएम और एसपी।
विज्ञापन

बगैर कोरोना जांच के जेल में प्रवेश पर प्रतिबंध
डीएम और एसपी ने जेल का निरीक्षण कर अधीक्षक को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज/जलालाबाद। कोरोना महामारी को लेकर अधिकारी अलर्ट हैं। रविवार को जिलाधिकारी ने एसपी के साथ जेल का औचक निरीक्षण किया। यहां कोविड-19 गाइड लाइन के बारे में जेल अधीक्षक से जानकारी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बगैर कोरोना जांच के किसी भी बंदी या कैदी को जेल में दाखिल न होने दिया जाए। अधिकारियों ने सदर कोतवाली और अस्थायी जेल का भी निरीक्षण किया।
रविवार दोपहर डीएम राकेश कुमार मिश्रा और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह जिला जेल अनौगी पहुंचे। जेल अधीक्षक विष्णुकांत मिश्रा से कोरोना से बचाव के बारे में जानकारी की। इसके बाद बैरकों और रसोई घर का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि किसी भी कैदी या बंदी को बगैर कोरोना जांच के जेल में दाखिल नहीं किया जाएगा। सभी लोगों को गर्म पानी के साथ काढ़ा दिया जाए। इस दौरान जेल में 760 कैदी मिले। इनमें 38 महिलाएं हैं। निरीक्षण के दौरान जेलर शिव कुमार यादव, डिप्टी जेलर गिरेश, पंकज बाबू मौजूद रहे। इसके बाद अधिकारियों ने अस्थायी जेल सेंट जेवियर्स इंटर कालेज और सदर कोतवाली का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

फोटो 15- कोतवाली में पुलिसकर्मियों को मास्क बांटते लायंस क्लब के जिलाध्यक्ष अश्वनी गुप्ता।
लायंस क्लब ने पुलिस कर्मियों को बांटे मास्क
कन्नौज। जिले में पुलिसकर्मी तेजी से संक्रमित हो रहे हैं। रविवार को लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने पुलिस चौकी और कोतवाली पहुंच कर पुलिसकर्मियों को मास्क बांटे। लायंस क्लब के जिलाध्यक्ष अश्वनी गुप्ता के नेतृत्व में सचिन केलकर, अनिल वर्मा, अरविंद गुप्ता पदाधिकारियों के साथ सदर कोतवाली पहुंचे। यहां उप निरीक्षक विक्रम सिंह, एनएल सिंह, तौकिर अहमद समेत पुलिसकर्मियों को मास्क और ग्लव्स बांटे। इसके बाद शहर की पुलिस चौकियों में सिपाहियों को मास्क बांटे गए। जिलाध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने बताया कि पुलिसकर्मी लोगों की सुरक्षा में ड्यूटी कर संक्रमित हो रहे हैं। पुलिसकर्मियों को संक्रमण से बचाने के लिए वह मास्क बांट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा की खबर का जोड़
फोटो 16- नाविकों को निर्देश देते सीओ शिरोमणि उपाध्याय।
छह लोग ही नाव में बैठ सकेंगे: सीओ
मानीमऊ। गंगा का जलस्तर घटते ही प्रशासन ने रोजगार के लिहाज से नाविकों को गंगा में नाव चलाने की छूट दे दी है। महादेवी घाट का निरीक्षण करने पहुंचे सीओ शिरोमणि उपाध्याय ने नाविकों से कहा कि कोरोना महामारी और गंगा में बढ़े जलस्तर को ध्यान में रखते हुए नाव में सिर्फ छह लोग ही बैठाएं। इससे ज्यादा लोगों को बैठाने पर कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed